सूर्य मंदिर परिसर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, नदी और भारतीय इंटर कॉलेज मैदान की साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं पर चर्चा
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में आगामी छठ महापर्व को भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सनक्लब सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की एवं संयोजक देवेश चंद्र उर्फ डीसी मद्धेशिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई।



बैठक में मुख्य रूप से नदी की साफ-सफाई, भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान की सफाई तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की अलग-अलग टीमें गठित कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही सभी सदस्यों से आपसी समन्वय, सहयोग एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की गई।
संकल्प सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना का महान पर्व है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोसायटी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए महापर्व को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास कुमार जायसवाल, संयोजक देवेश चंद्र उर्फ डीसी मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता,राकेश कुमार केसरी, संजय गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, नंदकिशोर गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,ओमप्रकाश रावत, अमित कुमार केसरी, उदय कुमार जायसवाल,ओपी यादव, एवं लव कुश चंद्रवंशी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा कानूनी सलाहकार राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, आशीष कुमार जायसवाल एडवोकेट, एडवोकेट सौरभ कांस्यकार, सुमित राज कांस्यकार, चंदन मौर्य, नंदलाल केसरी, राजकमल गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, बिट्टू जायसवाल, रोशन गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोहित कुमार, शशि चंद्रवंशी, उज्ज्वल, मनोज गुप्ता, सत्यम जायसवाल एवं आदित्य गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से छठ महापर्व को सफल बनाने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
