पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी का गठन, छठ महापर्व को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर
महुली /सोनभद्र। आगामी छठ महापर्व के आयोजन को लेकर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को महुली फील्ड ग्राउंड में राजन चौधरी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कमलेश कुमार कन्नौजिया को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कमेटी के गठन के साथ ही छठ पूजा को बेहतर, व्यवस्थित एवं सफल तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष पद पर दिनेश यादव (ग्राम प्रधान) एवं मनोज कुमार (लेखपाल), कोषाध्यक्ष के रूप में विकास कन्नौजिया, पप्पू यादव (फुलवार) एवं संजीव जायसवाल तथा सचिव पद पर डॉ. राकेश कन्नौजिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपसचिव के रूप में सुभाष भारती एवं मुलायम यादव को शामिल किया गया।
प्रबंधक मंडल में कई सदस्य शामिल
प्रबंधक मंडल में अमित कुमार कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी, नंदलाल गुप्ता, संजय कन्नौजिया, शिव कुमार कन्नौजिया, विवेक कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, पंकज कन्नौजिया, विकास (बबलू, रेलवे), मुकेश कन्नौजिया राजस्व विभाग, राजू (बीपीसी), राजकपूर एवं मुकेश गुप्ता (बीपीसी) को शामिल किया गया।
मीडिया प्रभारी के रूप में सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, नितेश कुमार एवं विवेकानंद मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य संरक्षक के रूप में अजय रजक एवं संजीव जौहरी को नामित किया गया। वहीं मुख्य संरक्षक मंडल में वीरेंद्र चौधरी, अरविंद जायसवाल, राजन चौधरी, लखन कन्नौजिया, विंध्याचल कन्नौजिया एवं दिलगज कन्नौजिया को शामिल किया गया।
छठ पूजा को सफल बनाने का लिया संकल्प
बैठक में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। सभी ने आगामी छठ महापर्व को आपसी सहयोग, समन्वय एवं सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नई कमेटी के गठन के बाद क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल है। कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया।


