ओबरा (सोनभद्र)।
ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9, ओम चौराहा एक बार फिर गंभीर पर्यावरणीय संकट का केंद्र बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सख्त निर्देशों को ताक पर रखकर यहां खुले में न सिर्फ बड़े पैमाने पर नगर का कचरा डंप किया जा रहा है, बल्कि रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से आग के हवाले किया जा रहा है।
​ताजा मामला 22 अक्टूबर की रात का है, जहां अंधेरा होते ही डंपिंग स्थल पर आग की भीषण लपटें और जहरीला धुआं देखा गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा लिए गए जियो-टैग वीडियो फुटेज से साफ जाहिर होता है कि दिन में किए गए अवैध कचरा निस्तारण के सबूत मिटाने के लिए यह आग लगाई जा रही है।

By RUDRA NARAYAN

स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक। सोनभद्र, पूर्वांचल और क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं व प्रशासनिक मुद्दों पर निरंतर निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *