कार्यक्रम में श्रीमती सुभद्रा यादव (धर्मपत्नी, मुख्य महाप्रबन्धक, ओबरा तापीय परियोजना) एवं श्रीमती रितु सिंघल (धर्मपत्नी, महाप्रबन्धक, ओबरा ‘सी’) की गरिमामयी उपस्थिति रही। रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल और लोकधुनों की थाप पर देर शाम तक उत्सव का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर श्रीमती सुभद्रा यादव ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन परियोजना परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह को बढ़ाते हैं तथा हमारी समृद्ध लोक-परम्पराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए वनिता मण्डल की सभी सदस्याओं को बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती अनुप्रिया मिश्रा, श्रीमती आशा जायसवाल, श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

By RUDRA NARAYAN

स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक। सोनभद्र, पूर्वांचल और क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं व प्रशासनिक मुद्दों पर निरंतर निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *